भारत पर बैन की मांग से बिफरे अमेरिकी सांसद:कहा- CAATSA के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाना बेवकूफी होगी

भारत पर बैन की मांग से बिफरे अमेरिकी सांसद:कहा- CAATSA के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाना बेवकूफी होगी

यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इसके साथ ही रूस से S-400 डील को लेकर भारत पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। इस पर टेक्सास राज्य के सीनेटर टेड क्रूज ने बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि CAATSA के तहत भारत पर कोई भी प्रतिबंध लगाना बेवकूफी होगी।

सीनेटर टेड क्रूज ने सीनेट की फॉरेन रिलेशन कमेटी के सामने कहा- ऐसी खबरें हैं कि बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (CAATSA) के तहत भारत के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। मुझे लगता है कि यह असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण होगा।सीनेटर क्रूज ने कहा कि बीते एक हफ्ते में बाइडेन प्रशासन में भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए हैं। भारत कई क्षेत्रों में अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी है। हाल के कुछ सालों में भारत और अमेरिका का एलायंस काफी मजबूत हुआ है, लेकिन बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन में यह पीछे की ओर चला गया है।रूस दुनिया का सबसे बड़ा हथियार बनाने वाला देश है। भारत हर साल कुल हथियार की खरीददारी का 49% हिस्सा रूस से खरीदता है। 7 दिसंबर 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस दौरे पर 6 लाख AK-203 राइफल की डील की है, जो अभी पेंडिंग में है। इसके अलावा S-400 मिसाइल भी अभी भारत आना बाकी है। ऐसे में अगर अमेरिका की तरफ से भारत के खिलाफ इस कानून का इस्तेमाल किया जाता है तो इन हथियारों के इम्पोर्ट पर असर पड़ना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *