अखिलेश यादव ने मंगलवार को नतीजों से पहले प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने काउंटिंग से पहले भाजपा सरकार पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम को इधर-उधर किया जा रहा है। जहां बीजेपी हार रही है, उन जिलों के डीएम के पास मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव का फोन जा रहा है। काउंटिंग स्लो रखिएगा।
उन्होंने कहा कि बनारस में ईवीएम का एक ट्रक पकड़ा गया है। एक ट्रक भाग गया है। बरेली में कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर्स से भरे 3 बक्से मिले हैं। सोनभद्र में भी हेराफेरी की जा रही है। सरकार वोट की चोरी कर रही है। हालांकि, देर शाम एसीएस नवनीत सहगल ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस्तेमाल सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में है। उधर, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
उन्होंने कहा कि बनारस में बिना सिक्योरिटी के ईवीएम मशीनों को ले जाया जा रहा है। ईवीएम मशीन को इधर-उधर ले जाना है तो प्रत्याशियों के साथ भेजें। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यह लोग तब डर गए थे जब इन लोगों ने देखा कि बंगलों और सपा सरकार में बने पार्कों की सफाई हो रही है। वहीं, एग्जिट पोल पर अखिलेश ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहता था। लेकिन जो कल एग्जिट पोल आए हैं। वह कहीं न कहीं परसेप्शन क्रिएट करना चाह रहे हैं ताकि वह वोट की चोरी कर सके और किसी को पता ना चले।अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लड़ाई लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है। क्योंकि, इसके बाद फिर बदलाव के लिए क्रांति करनी होगी। जैसे आजादी के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी थी, वैसी ही लड़ाई फिर लड़नी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर हमने वोट दिया है तो फिर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि वोट को बचाएं। मैं सच्चे लोगों से कहता हूं कि वे आगे आए। मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जब तक काउंटिंग न हो जाए तब तक नजर रखें। कैसे वोट बचाया जा सकता है। अब उनके बस में वही हैं, जो वह कर रहे हैं।अखिलेश ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलों के डीएम को फोन कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जहां भाजपा हार रही है वहां पर काउंटिंग धीमी करें, ताकि वह हेरफेर कर सकें। डीएम सरकार के लिए काम कर रहे हैं। मैं बनारस के डीएम को जानता हूं। जब समाजवादी पार्टी का चुनाव था जब इलेक्शन कमीशन से विपक्ष के लोगों ने शिकायत की तो इलेक्शन कमीशन ने हटाया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया।
अखिलेश ने कहा कि उनको जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलों के डीएम को फोन कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जहां भाजपा हार रही है वहां पर काउंटिंग धीमी करें, ताकि वह हेरफेर कर सकें। डीएम सरकार के लिए काम कर रहे हैं। मैं बनारस के डीएम को जानता हूं। जब समाजवादी पार्टी का चुनाव था जब इलेक्शन कमीशन से विपक्ष के लोगों ने शिकायत की तो इलेक्शन कमीशन ने हटाया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया।