यूक्रेन पर हमले का 16वां दिन

यूक्रेन पर हमले का 16वां दिन

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 16वां दिन है। रूसी सेना कीव के और करीब पहुंच गई है। जंग से इतर रूसी सरकार ने मार्क ज़ुकेरबर्ग की कंपनी मेटा को चरमपंथी बताते हुए इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बैन लगा दिया। इससे पहले फेसबुक और ट्विटर को भी रूस में बैन कर दिया गया था। रूसी मीडिया ने फेसबुक पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

इस बीच खार्किव के ​​​​​गवर्नर ओले सिनेहुबोव ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना ने खार्किव में एक शेल्टर होम पर हमला कर दिया है। इस शेल्टर होम से 73 को निकाल लिया गया है। जबकि 330 लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं, इनमें कई दिव्यांग भी शामिल हैं।रूस का यूक्रेन पर आरोप है कि वो अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार तैयार कर रहा है। इसे लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बैठक भी होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के इन आरोपों खारिज करते हुए कहा, ‘मैं एक योग्य देश का राष्ट्रपति और दो बच्चों का पिता हूं। मेरी जमीन पर कोई बायोलॉजिकल और केमिकल हथियार नहीं है।

जंगी माहौल में रूस ने हर दिन सुबह 10 बजे ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश की है, ताकि युद्ध में फंसे लोगों को निकाला जा सके और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। मैप से समझिए रूस अब तक यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा कर चुका है और किस रूट से ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया है।

उधर, रूस ने यूक्रेन के चार बड़े शहरों को घेर लिया है और राजधानी कीव की सीमा के करीब तक पहुंच चुकी है। ताबड़तोड़ रूसी हमलों के बावजूद पूरब में खार्किव अभी यूक्रेन के पास है। वहीं उत्तर पूर्व में सुमी रूसी सैनिकों के घेरे में है, लेकिन ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए यहां से हजारों लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इसके अलावा राजधानी कीव भी अभी यूक्रेन के पास है। कीव पर रूस की पैनी नजर है और शहर की सीमा पर चारों ओर से रूसी सैनिकों के वाहन देखे जा सकते हैं। पिछले दो दिनों में यूक्रेन के सुमी और कीव से 80 हजार लोगों को निकाल गया।अमेरिका की उप राष्ट्रपति हंगरी में यूक्रेन के शरणार्थी संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी बात पर हंस पड़ी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पूर्व प्रेस सचिव यूलिया मेंडेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो यह एक त्रासदी होगी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया है कि उसका चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट से संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया है। मालूम हो कि इस प्लांट पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है। एजेंसी के डायरेक्टर जनरल राफेल मारियानो ग्रोसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एजेंसी परमाणु सुरक्षा को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच उच्च स्तर पर संपर्क स्थापित कर दिया है।यूक्रेन के सुमी से निकाले गए भारतीयों को लेकर पोलैंड के रेजेत्जो से रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दिल्ली में उतर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *