कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार अच्छी खासी तेजी में रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,039 पॉइंट्स (1.86%) ऊपर 56,816 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 312 अंक (1.87%) की बढ़त के साथ 16,975 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयर ने बाजार को भरपूर सपोर्ट किया।आज सेंसेक्स 779 पॉइंट्स ऊर 56,555 पर खुला था। इसने 56,860 का ऊपरी और 56,389 का निचला स्तर बनाया। इसके सभी 30 स्टॉक में से केवल पावरग्रिड और सनफार्मा मामूली गिरावट में रहा। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में अल्ट्राटेक 4.18% बढ़कर बंद हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक 3-3% से ज्यादा बढ़कर बंद हुए।
HDFC, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और ITC 2-2% से ज्यादा तेजी में रहे। नेस्ले, एशियन पेंट्स, विप्रो, HCL टेक, HDFC बैंक, रिलायंस,TCS, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ICICI बैंक 1-1% से अधिक बढ़े।
इसी तरह एयरटेल, मारुति, टाइटन, डॉ. रेड्डी और NTPC भी बढ़कर बंद हुए। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 256 लाख करोड़ रुपए है के पार रहा। मंगलवार को 251.58 लाख करोड़ रुपए था।सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,307 के शेयर्स ऊपर और 1,127 के नीचे बंद हुए। इसका 112 स्टॉक एक साल के हाई पर जबकि 23 लो पर रहे। 343 शेयर अपर सर्किट और 229 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार या चढ़ाव नहीं हो सकता है।उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 312 अंकों की बढ़त के साथ 16,975 पर बंद हुआ। यह 16,876 पर खुला था और 16,987 का ऊपरी तथा 16,837 का निचला स्तर बनाया। इसके चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी फाइनेंशियल 2% से ज्यादा तेजी में रहे।