चीन को अमेरिका की धमकी:

चीन को अमेरिका की धमकी:

रूस- यूक्रेन जंग के बीच चीन पर रूस का सहयोग करने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने चीन को धमकी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि अगर चीन रूस को सैन्य सहायता देता है, तो अमेरिका सजा देगा।

ब्लिंकन ने कहा- चीन यूक्रेन जंग में मिलिट्री इक्विपमेंट्स के जरिए रूस की मदद करना चाह रहा है। ब्लिंकन ने यह बात शुक्रवार को होने वाली शी जिनपिंग और बाइडेन की बातचीत से पहले कही है। उन्होंने कहा कि रूस का समर्थन करने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए चीन जिम्मेदार होगा। अगर चीन ऐसा करता है तो हम कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेंगे।

हम सभी देशों से आह्वान करते हैं कि रूस को जंग खत्म करने के लिए मजबूर करने को लेकर जो भी तरीके हैं उसका उपयोग करें। हमारा मानना है कि चीन को जंग रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन ऐसा करने की बजाय विपरीत दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन ने इस संघर्ष में खुद को तटस्थ दिखाने की बहुत कोशिश की है।

चीन और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों को लेकर बहुत सारे कयास लगाए गए हैं। माना जाता है कि चीन को यूक्रेन पर रूसी हमले की जानकारी पहले से ही थी। यह जंग चीन के लिए जोखिमों से भरा साबित हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह तटस्थ होने का नाटक करते हुए रूस के लिए समर्थन करने की कोशिश करता दिख रहा है।

ब्लिंकन ने कहा- चीनी अधिकारी रूस की ओर से लगाए गए आरोपों को दोहराते नजर आते हैं। उदाहरण के तौर पर ये आरोप कि यूक्रेन में अमेरिका की बायोलॉजिकल लैब है, जिसका रूस का खिलाफ इस्तेमाल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *