पंजाब के मंत्रियों का शपथ ग्रहण:

पंजाब के मंत्रियों का शपथ ग्रहण:

पंजाब में शनिवार को भगवंत मान सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें 10 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री पहली बार ही विधायक चुनकर आए हैं। शपथ ग्रहण के बाद अब सबकी नजर विभागों के बंटवारे पर है। शपथ ग्रहण की शुरूआत पंजाब में AAP के सबसे बड़े दलित चेहरे हरपाल चीमा से की गई। इसके बाद मान सरकार की इकलौती महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शपथ ली।31 साल के हरजोत बैंस सबसे युवा मंत्री बने हैं। बैंस को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। गुरमीत सिंह मीत हेयर अन्ना आंदोलन के वक्त से केजरीवाल से जुड़े हुए हैं। मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया था। ब्रह्मशंकर जिंपा मान सरकार में बड़ा हिंदू चेहरा है।

मुख्यमंत्री मान बुधवार को पंजाब के सीएम के पद की शपथ ली। यह समारोह भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में हुआ था। शपथ ग्रहण में CM भगवंत मान के बेटे दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान भी मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।सबसे पहले हरपाल चीमा ने मंत्रीपद की शपथ ली। इसके बाद डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ. विजय सिंगला, लालचंद कटारूचक्क, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा और अंत में हरजोत बैंस ने शपथ ली।आम आदमी पार्टी ने मालवा पर पूरा फोकस किया है। यहां से CM भगवंत मान के अलावा दिड़बा से हरपाल चीमा, बरनाला से मीत हेयर, मानसा से डॉ. विजय सिंगला, मलोट से डॉ. बलजीत कौर, श्री आनंदपुर साहिब से हरजोत बैंस मंत्री बन रहे हैं। माझा एरिया में अजनाला से कुलदीप धालीवाल, जंडियाला से हरभजन सिंह ETO, पट्‌टी से लालचंद भुल्लर और भोआ से लालचंद कटारूचक्क को मंत्री बनाया गया है। दोआबा में सिर्फ होशियारपुर से ब्रह्मशंकर जिंपा को मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *