भिलाई में जब्त की गई 298 गाड़ियां:पिछले तीन दिन में 553 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई

भिलाई में जब्त की गई 298 गाड़ियां:पिछले तीन दिन में 553 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई

होली के त्योहार में इस बार दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 851 दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने सड़कों पर नाकेबांदी करके तीन सवारी, शराब पीकर और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मात्र दो दिन के अंदर 298 वाहनों को जब्त किया। इसके अलावा 553 के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया दुर्ग एसपी बीएन मीणा निर्देश दिया था कि त्योहार को मौके पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने निर्देश दिया था कि त्योहार पर किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना घटित नहीं होनी चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस कई टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने अलग-अलग मार्गों पर नाकेबंदी करके चेकिंग प्वाइंट लगाया। दो दिनों की लगातार कार्रवाई के दौरान तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और हुड़दंग करते हुए गाड़ियां चलाने के साथ ही बिना नंबर, और शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने 298 वाहनों को जब्त किया।ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जब्त किए गए 298 वाहनों के अलावा पुलिस ने 553 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसमें हर एक गाड़ी पर कम से कम 10 हजार रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इन सभी गाड़ियों के चालान को 21 मार्च को सीजीएम न्यायालय दुर्ग में पेश किए जाएगा। वहां जुर्माना पटाने के बाद लोग अपना गाड़ियों को छुड़वा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *