साइबर सेल के ASI की हत्या:

साइबर सेल के ASI की हत्या:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शनिवार देर रात साइबर सेल के ASI विकास शर्मा (41) की हत्या कर दी। बदमाश उनके सरकारी क्वार्टर के बाहर गालियां दे रहे थे। तभी विकास उन्हें समझाने के लिए गए थे। अभी उनकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ ही रहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील क्लब के सामने ही सरकारी क्वार्टर है। विकास की मां भी सरकारी कर्मचारी थी। रिटायरमेंट के बाद दोनों साथ में यहीं रहते थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 बजे कुछ लोग उनके घर के पास खड़े होकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर विकास बाहर निकले और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने विकास को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही विकास सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।आसपास के लोगों ने विकास को सड़क पर पड़े देखा तो उन्हें उठाकर स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घर और अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि विकास के बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया थ। इसके बाद उनकी मां ने ही उन्हें पढ़ाया-लिखाया। पुलिस ड्यूटी के चलते ही विकास ने शादी नहीं करने का भी फैसला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *