योगी कैबिनेट में 40 से कम उम्र के 6 मंत्री:

योगी कैबिनेट में 40 से कम उम्र के 6 मंत्री:

44 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल की औसत आयु 52 साल हैं। 2017 में गठित यूपी की मंत्रिमंडल की औसत आयु 54 साल थी। इस मंत्रिमंडल में सबसे युवा संदीप सिंह हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण की। वहीं सबसे तजुर्बेकार और बुजुर्ग चेहरों में सूर्य प्रताप शाही और सुरेश कुमार खन्ना हैं। दोनों की आयु 69 साल है।

अब अगर 2017 के मंत्रिमंडल की बात करें तो पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद चेतन चौहान सबसे बुजुर्ग थे। वो 70 साल के थे। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उस मंत्रिमंडल में 44 वर्षीय श्रीकांत शर्मा कैबिनेट मंत्रियों में सबसे युवा थे। जबकि 2022 के यूपी मंत्रिमंडल में श्रीकांत को जगह नहीं मिली है।

मंत्रिमंडल में फिट हुए विधायकों की औसत आयु 52 हैं। आंकड़ों में देखा जाए तो सिर्फ योगी ही दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। बल्कि उनकी कैबिनेट भी 2 साल ज्यादा युवा हो चली है। 2017 में गठित हुए मंत्रिमंडल की औसत आयु 54 थी। इस लिहाज से 2022 में गठित हुआ मंत्रिमंडल 2 साल युवा हो चुकी है। मंत्रिमंडल का सबसे युवा चेहरा संदीप सिंह का है, जोकि सिर्फ 30 साल के हैं। अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट से जीते हैं। वो पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। 2017 के मंत्रिमंडल में भी संदीप सिंह ही सबसे युवा चेहरा थे।

सबसे युवा चेहरे में दानिश आजाद को शामिल किया गया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं। छह साल तक भाजपा से जुड़े छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता रहे। दानिश उन चेहरों में हैं, जो पार्टी के लिए मेहनत करते रहे हैं। 2017 में इसका पहला इनाम भी उन्हें मिला। तब दानिश को उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया। 2022 के चुनाव से ठीक पहले उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया। अब वो सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं।

अब बात करते हैं योगी मंत्रिमंडल के सबसे बुजुर्ग मंत्रियों की। 2022 के मंत्रिमंडल का सबसे बुजुर्ग चेहरा शाहजहांपुर से नौ बार के विधायक सुरेश खन्ना और पूर्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का है। वो इस बार भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा के विधायकों की औसत उम्र 52.7 साल

वहीं, भाजपा के विधायकों की औसत उम्र 52.7 साल है। युवा विधायकों की बात करें तो इस बार समाजवादी पार्टी के दो विधायक 25 साल की उम्र में ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। सपा के अंकित भारती ने सैदपुर विधानसभा से चुनाव जीता है। वहीं राहुल राजपूत ने हरचंदपुर से चुनाव जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *