CG के 9 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन:

CG के 9 पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन:

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई सीएसपी विश्वास चंद्राकर का प्रमोशन हो गया है। प्रमोशन के बाद वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी रैंक के अधिकारी बन गए हैं। हालांकि प्रमोशन के बाद भी वह सीएसपी पुरानी भिलाई ही रहेंगे, क्योंकी पदोन्नति आदेश के साथ कोई भी नई पदस्थापना का आदेश जारी नहीं किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने 25 मार्च को राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 9 पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी के पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। यह पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक के बाद दी गई है।गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 मार्च को विभागीय पदोन्नति छानबीन समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन ने 1 जनवरी 2022 की स्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2005 के तहत 9 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश अलग से जारी किये जाएंगे।

सीएसपी जगदलपुर हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक जशपुर चन्द्रकांत गवर्ना, रामकुमार बर्मन, अविनाश सिंह ठाकुर, कुमारी सोनिया घरडे, पद्मश्री सिंह तंवर, पुलिस मुख्यालय सीआईडी में पदस्थ अशोक कुमार जोशी, सूरजपुर जिले में पदस्थ अरुण कुमार जोशी और विश्वास चन्द्राकर सहित नौ अधिकारियों का नाम प्रमोशन लिस्ट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *