अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे दो दिन के भारत दौरे पर हैं। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि दलीप अमेरिका-भारत के आर्थिक संबंध और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे, लेकिन रूस के विदेश मंत्री के दौरे से ठीक पहले उनका अचानक आने से ये माना जा रहा है कि वह भारत को रूस से क्रूड ऑयल न खरीदने और उस पर लगे प्रतिबंधों को लागू करने समेत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ वोट देने के लिए मनाने आ रहे हैं।
रूस पर अमेरिका ने जो आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, उसकी ड्राफ्टिंग दलीप सिंह ने ही की है। इधर, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत आने की योजना बना रहे हैं। भारत रूसी वस्तुओं के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है। रूस भी भारत का पुराना सहयोगी है, इसलिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उसके खिलाफ वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, रूस से भारत की क्रूड ऑयल डील की चर्चा ने भी अमेरिका को परेशान कर रखा है।
भारत क्वॉड का सदस्य है, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को ऑस्ट्रेलिया और जापान ने तो लागू किया है, लेकिन भारत ने रूख अलग है। ऐसे में भारत को अपने पक्ष में लाने के लिए अमेरिका ने अपने डिप्टी NSA दलीप सिंह को भारत भेजने का निर्णय लिया था।46 साल के दलीप के परदादा दलीप सिंह सौंड अमेरिकी कॉन्ग्रेस में चुने गए पहले एशियाई थी। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड केनेडी स्कूल से अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन है। ओबामा प्रशासन के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए ट्रेजरी के उप सहायक सचिव और वित्तीय बाजारों के लिए ट्रेजरी के कार्यवाहक सहायक सचिव थे। उनका भारतीय मूल का होने भी उन्हें भेजने की प्रमुख वजह हो सकती है।