यूक्रेन पर हमले का 37वां दिन

यूक्रेन पर हमले का 37वां दिन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 37वें दिन भी जारी है। रूसी हमलों के जवाब में अब यूक्रेन की आर्मी ने रूस के शहर पर हमला किया है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोद गवर्नर का कहना है कि शुक्रवार को यूक्रेन के 2 हेलिकॉप्टरों ने उनके यहां ऑयल डिपो पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में दो लोग घायल हो गए।

दूसरी तरफ यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 17,700 सैनिक मारे जा चुके हैं, और 143 फाइटर प्लेन और 625 टैंक भी तबाह हो चुके हैं। मारियुपोल की सिटी काउंसिल का कहना है कि अब तक शहर में फंसे लगभग 2000 नागरिक यहां से निकल चुके हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर फ्यूल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए अगले छह महीनों तक रोज 10 लाख बैरल तेल जारी करने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य आक्रमण के कारण रूस पर अमेरिका समेत कई देशों के आर्थिक प्रतिबंधों से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।ब्रिटेन ने यूक्रेन में जंग के बारे में दुष्प्रचार और गलत जानकारी फैलाने के आरोप में एक दर्जन से अधिक रूसी मीडिया हस्तियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि ये प्रतिबंध ‘पुतिन की फर्जी खबरों को परोसने वाले प्रचारकों’ पर लगाए गए हैं।अमेरिका ने रूस की टेक्नोलॉजी कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार नए प्रतिबंध 34 संगठनों और कई व्यक्तियों पर लगाए गए हैं। इनमें ऐसी कंपनियां भी हैं जो डिफेंस सेक्टर के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *