मां महामाया के दर पर CM भूपेश बघेल:

मां महामाया के दर पर CM भूपेश बघेल:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। वहीं, छत्तीसगढ़ उनका मामा घर है और उनकी कर्मस्थली भी है। यहां उन्होंने अपने वनवास का ज्यादा समय व्यतीत किया था। यही वजह है कि राज्य सरकार ने श्रीराम वन गमन पथ योजना के तहत चंदखुरी और शिवरीनारायण सहित 9 जगहों को डेवलप करने का काम शुरू किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चैत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध तीर्थ शक्तिपीठ रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने महामाया देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, एसपी पारुल माथुर ने उनकी अगुवाई की। देवी दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए रवाना हो गए।रतनपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ को अयोध्या बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। उसका अलग महत्व है। लेकिन, छत्तीसगढ़ का भी इसलिए विशेष महत्व है क्योंकि, यहां उनका मामा घर है और माता कौशिल्या का मायका है। इसके अलावा भगवान राम ने अपने वनवास के ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में बिताया है। यही वजह है कि श्रीराम वन गमन पथ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। उन्होंने 8, 9 और 10 अप्रैल को शिवरीनारायण में आयोजन और कार्यक्रम में शामिल होने की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *