पैट कमिंस के IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्ड ने IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 5 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। वेंकटेश अय्यर ने भी 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही KKR की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गई है। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है।
15 गेंद पर 56 रन बनाने वाले कमिंस ने 14 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे और केएल राहुल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राहुल ने 2018 IPL में पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। युवी ने उस पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जमाए थे।162 रन के टारगेट का पीछा करते हुए KKR के पांच विकेट 13.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर गिर गए थे। यहां से कमिंस का ऐसा तूफान आया कि कोलकाता की टीम ने सिर्फ 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (52) और तिलक वर्मा (38) की तेज पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए थे।
कोलकाता के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 7 रन बनाने के लिए 11 गेंदों का सामना किया। रहाणे का विकेट टाइमल मिल्स ने लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनियल सैम्स ने अपना शिकार बनाया।
मुंबई की टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 161 रन बना लिए। IPL 2022 में पहला मुकाबला खेल रहे सूर्य कुमार यादव का बल्ला मैच में खूब चला। उन्होंने सिर्फ 36 गेंद में 52 रन बना दिए।
अपना पहला मैच खेल रहे डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) 18 गेंद में 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। उन्होंने अपनी 29 रन की पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े दिए। उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का था। आने वाले मैचों में इस खिलाड़ी का बल्ला आग उगल सकता है।
पांच बार की चैंपियन मुंबई को सीजन की पहली जीत की तलाश है। उसे लगातार दो मुकाबलों में हार मिली है। वहीं, कोलकाता की टीम 3 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम आज जीत हासिल करती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन जाएगी।
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख सलाम कोलकाता के लिए पहला मैच खेलेंगे। वे आईपीएल खेलने वाले जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं। उन पर बीसीसीआई ने बर्थ सर्टिफिकेट के कारण दो साल का बैन भी लगाया था। वहीं, मुंबई के लिए 19 साल के युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को डेब्यू करने का मौका मिला है। ब्रेविस को बेबी एबी भी कहा जाता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स और बासिल थंपी।
कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और रसिख सलाम।