IPL 2022 में शनिवार को खेले गए दिन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। SRH का सामने 155 का टारगेट था, जिसे टीम ने 17.4 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा (75) टॉप स्कोरर रहे। जबकि राहुल त्रिपाठी ने 39 रन की नाबाद पारी खेली।
लगातार दो हार के बाद इस टूर्नामेंट में हैदराबाद की पहली जीत रही। वहीं, चेन्नई की ये लगातार चौथी हार है। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब CSK लगातार शुरुआती चार मैच हारी हो।
इससे पहले CSK ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 154 रन बनाए। मोईन अली (48) टॉप स्कोरर रहे, जबकि अंबाती रायडू ने 27 और कप्तान रवींद्र जडेजा ने 23 रन की योगदान दिया। SRH के लिए वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने 2-2 विकेट चटकाए।
दूसरे विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने 56 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को ड्वेन ब्रावो ने अभिषेक (75) को आउट कर तोड़ा। हालांकि इस विकेट के मिलने तक चेन्नई की हार पक्की हो चुकी थी। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 39 और निकोलस पूरन ने नाबाद 5 रन बनाए।SRH के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। IPL में ये उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने 49 गेंदों पर75 रन की शानदार पारी खेली। मेगा ऑक्शन में अभिषेक को हैदराबाद ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।पहले विकेट के लिए केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने 89 रन जोड़े। इस जोड़ी ने अपनी शानदार पार्टनरशिप को SRH के लिए टारगेट को काफी आसान बना दिया। इस पार्टनरशिप को मुकेश चौधरी ने केन को आउट कर तोड़ा। वह 40 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए।टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। पहले 6 ओवरों में दोनों खिलाड़ियों ने बिना विकेट गंवाए 37 रन जोड़े। दोनों ने पावर प्ले में चार चौके और एक छ्क्का लगाया।टी नटराजन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने CSKके ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया। वहीं शिवम दुबे को उमरान मलिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। मैच में नटराजन ने कई बार अपनी यॉर्कर गेंदों से बहुत परेशान किया।
SRH के लिए वॉशिंगटन सुंदर फिर से कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। उन्होंने रॉबिन उथप्पा (15) और अंबाती रायडू (27) को आउट किया। उथप्पा और रायडू के कैच एडेन मार्करम ने पकड़े। मौजूदा टूर्नामेंट के 3 मैचों में सुंदर 4 विकेट ले चुके हैं।मोईन अली 35 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट एडेन मार्करम के खाते में आया। आउट होने से पहले मोईन ने लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार छक्का लगाया था। इस सीजन मोईन की ये अभी तक सबसे बढ़िया पारी रही।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
CSK: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी।
SRH: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।