रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:रूस ने 24 घंटे में खार्किव पर 66 बार हमले किए

रूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:रूस ने 24 घंटे में खार्किव पर 66 बार हमले किए

रूस-यूक्रेन जंग के 45 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, रूस ने पिछले 24 घंटे में खार्किव पर 66 बार हमले किए हैं। इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जंग में अब तक 183 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो गई है और 342 बच्चे घायल हो गए हैं।

इधर, रूसी सेना का बड़ा काफिला अब इजुम शहर और नीपर नदी के आसपास देखा गया है। अमेरिकी एक्सपर्ट का कहना है कि रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ रहा है। इसकी सैटेलाइट तस्वीर भी सामने आई है।दूसरी तरफ वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि इस साल यूक्रेन की अर्थव्यवस्था लगभग आधी हो चुकी है। 10 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जंग की वजह से यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को 45% से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, दुनिया भर के प्रतिबंधों से रूस की GDP में 11.2% गिरावट का अनुमान है। वहीं, UN के मुताबिक, अब तक 45 लाख लोग यूक्रेन देश छोड़ चुके हैं। जिनमें 25 लाख से ज्यादा पड़ोसी देश पोलैंड पहुंचे हैं, जबकि बाकियों ने रोमानिया, हंगरी और मोल्दोवा का रुख किया।वहीं, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को जाएंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौर भी किया था। युद्ध शुरू होने के बाद चांसलर कार्ल नेहमर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने वाले यूरोपियन यूनियन के पहले नेता होंगे।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस डोनबास में डिफेंस लाइन को तोड़ने के लिए हमले की तैयारी कर रहा है। उनका फोकस पोपसना, रुबिजने और न्याजने जैसे शहरों को कब्जाने पर है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस खार्किव पर एक फिर से हमला करना शुरू कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *