शेयर मार्केट:सेंसेक्स 388 पॉइंट की गिरावट के साथ 58576 पर बंद, निफ्टी 17530 पर

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 388 पॉइंट की गिरावट के साथ 58576 पर बंद, निफ्टी 17530 पर

सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 388.20 (0.66%) की गिरावट के साथ 58,576.37 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 144.65 (0.82%) अंक फिसलकर 17,530.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 221 पॉइंट की गिरावट के साथ 58,743 पर खुला जबकि निफ्टी 90 अंक फिसलकर 17,584 पर खुला। सेंसेक्स ने पूरे कारोबारी दिन में 58,794.78 का ऊपरी और 58,298.57 का निचला स्तर बनाया। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर्स में गिरावट रही।BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप में वरुण बिवरेज, पीआई इंडस्ट्री, अस्ट्रल और गोदरेज इंडिया सहित 10 शेयर्स में बढ़त रही। जबकि यूनियन बैंक, टाटा पावर, जील, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग, यस बैंक और नौकरी के स्टॉक्स में गिरावट रही। स्मॉल कैप में धर्मसी मोरारजी केमिकल, ऑनमोबाइल, शिव सिमेंट, सियाराम, कीटेक्स और सुर्योदय के शेयर में तेजी रही।

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट है। जबकि आईटी, मीडिया, PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *