IPL 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। 

IPL 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। 

IPL 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। MI के सामने 199 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में मुंबई 9 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। आखिरी के ओवरों में सूर्यकुमार यादव ने अच्छी पारी तो खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।

MI की इस हार के सबसे बड़े जिम्मेदार कीरोन पोलार्ड रहे। टीम को जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उनके बल्ले से सिर्फ 11 गेंद में 10 रन निकले। पोलार्ड जैसे रन आउट हुए वो देख सब हैरान रह गए थे।17वें ओवर में कीरोन पोलार्ड को वैभव अरोड़ा ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद फेंकी, पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन पर ड्राइव किया। उस समय जब मुंबई को तेजी से रन की जरूरत थी, पोलार्ड पहला रन बहुत ही धीरे भागे। ओडियन स्मिथ ने इसका फायदा उठाया और दूसरा रन लेने के चक्कर में दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल में हुई कमी का फायदा उठाते हुए स्मिथ का थ्रो सीधे विकेटकीपर के पास फेंका और पोलार्ड रन आउट हो गए।मैच के दौरान कॉमेंट्री कर रहे इरफान पठान और हरभजन सिंह भी कीरोन पोलार्ड के इस अप्रोच पर भड़क गए। उनका कहना था कि जब आप 199 रन का टारगेट चेज कर रहे हैं तो पोलार्ड जैसे खिलाड़ी से मैच के आखिरी ओवरों में ज्यादा उम्मीद होती है, क्योंकि आप अनुभवी हैं और मुंबई को ऐसे कई मैचों में आपने जीत दिलाई है। इसके बावजूद आप ऐसे बेमन से रन लेने के लिए भाग रहे हैं। ये बिल्कुल गलत है।

इससे पहले पोलार्ड ने पंजाब की पारी के दौरान एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। मुंबई के लिए पोलार्ड एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं, लेकिन इस सीजन ना तो उनके बल्ले ने कुछ कमाल दिखाया है और ना ही उनकी गेंदबाजी से टीम को किसी मैच में जीत मिली है। मुंबई को इस सीजन मिली लगातार 5 मैचों में हार के बड़े कारणों में पोलार्ड का खराब फॉर्म भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *