11 एमएलडी की टंकी से पानी सप्लाई शुरू:

11 एमएलडी की टंकी से पानी सप्लाई शुरू:

नगर पालिका निगम दुर्ग में अमृत मिशन फेस 1 का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके तहत दुर्ग निगम क्षेत्र में 6 नई टंकियों का निर्माण करना है। गुरुवार को यहां 11 एमएलडी की नई पानी टंकी से सप्लाई शुरू हो गई। यह चौथी टंकी है, जिससे सप्लाई शुरू की गई है। इससे अब 20 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।

दुर्ग निगम से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में अमृत मिशन योजना का कार्य तेजी से जारी है। इस मिशन के पूरा हो जाने के बाद शहर की पूरी आबादी को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर तकनीकी विशेषज्ञ लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अमृत मिशन योजना के तहत शहर में कुल 6 टंकियो का निर्माण किया जाना है। इसमें से सभी पानी टंकियो का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

गिरधारी नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, हनुमान नगर की पानी टंकियो से पानी की सप्लाई भी शुरू हो चुकी है। इन तीन टंकियों से शहर के पटरीपार क्षेत्र की आधी आबादी को लाभ मिल रहा है। जलगृह परिसर एवं पुलगांव पानी टंकी की टेस्टिंग का कार्य जारी है। जल्द ही इन टंकियो से भी पानी की सप्लाई हो जाएगी।

गुरुवार से 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट में निर्मित नई पानी टंकी में पानी टेस्टिंग का कार्य कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस टंकी के शुरू होने के बाद वार्ड 24 दीपक नगर, आमदी मंदिर वार्ड, वार्ड 25 गायत्री मंदिर, वार्ड 26 संतरा बाड़ी, वार्ड 27 पोलसाय पारा के लगभग 20 हज़ार लोगों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *