खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत:यशोदा वर्मा ने BJP उम्मीदवार कोमल जंघेल को 20 हजार वोटों से दी शिकस्त

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत:यशोदा वर्मा ने BJP उम्मीदवार कोमल जंघेल को 20 हजार वोटों से दी शिकस्त

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल पर मुहर लग गई है। चुनाव के दौरान जिला बनाने का कांग्रेस के वादा का बड़ा दांव चल गया। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के कोमल सिंह जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। जबकि JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। उनसे ज्यादा वोट निर्दलीय उम्मीदवार चरण साहू को मिले हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। हालांकि बीच में BJP प्रत्याशी ने इस अंतर को जरूर कम करने का प्रयास किया, लेकिन वोटों का मार्जिन इतना ज्यादा हो गया कि जीत उनके हाथों से 10वें राउंड के बाद ही खिसक गई। इस बात का अहसास BJP समर्थकों को भी हो गया था। कांग्रेस की बढ़त देखते हुए पहले ही मतगणना स्थल से लौटना शुरू कर दिया था।

कांग्रेस-BJP छोड़ सबकी जमानत जब्त, नोटा को मिले ज्यादा वोट

प्रत्याशी का नामपार्टीकुल वोट
कोमल जंघेल (हारे)BJP67481
यशोदा वर्मा (जीतीं)कांग्रेस87640
नरेंद्र सोनीJCCJ1218
विप्लव साहूफॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी2408
ढालचंद साहूअंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया383
मोहन भारतीराष्ट्रीय जनसभा पार्टी473
संतोषी प्रधानगोंडवाना गणतंत्र पार्टी585
अरुणा बांफरनिर्दलीय563
नितिन कुमार भांडेकरनिर्दलीय1409
साधुराम ध्रुवनिर्दलीय640
नोटा2607

दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में ढोल और नाच के साथ जश्न का माहौल अंगड़ाई ले रहा था। इसका नजारा खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक दिखाई देना शुरू हो गया है। 15वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले राम दरबार मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती की। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता ‘भूपेश है तो भरोसा है’ के नारों के साथ मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाए सड़क पर निकल पड़े।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा के उप निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से मिली जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *