शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1172 पॉइंट की गिरावट के साथ 57166 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1172 पॉइंट की गिरावट के साथ 57166 पर बंद

सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1172.19 (2.01%) पॉइंट की गिरावट के साथ 57,166 पर जबकि निफ्टी 302 (1.73%) अंक फिसलकर 17,173.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के बढ़त वाले स्टॉक में NTPC, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे। मार्केट में गिरावट की वजह महंगाई का डर, चीन में बढ़ते कोरोना के मामले और रूस पर लगाए गए बैन को माना जा रहा है।

सेंसेक्स 1000 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,338 पर, जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलकर 17,183 पर खुला था। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में रही।BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200 पाइंट से ज्यादा की गिरावट रही। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, NHPC,BEL, HAL, वरूण बिवरेज और JSW एनर्जी में तेजी रही। जबकि माइंड ट्री, क्रिसिल, लोढ़ा, यस बैंक, माइंड ट्री, टाटा पावर और बजाज होल्डिंग में गिरावट रही। स्मॉल कैप में विंड लास बायोटेक, सन फ्लैग, सेशा पेपर, जिंदल वर्ल्ड वाइड और जुआरी में बढ़त रही।

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 3 में बढ़त और 8 में गिरावट रही। इसमें मेटल इंडेक्स (0.33%), FMCG,(0.33%), और ऑटो (0.44%) में बढ़त रही। वहीं रियल्टी, फार्मा, आईटी, मीडिया, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर में आईटी, PSU बैंक और मीडिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *