छत्तीसगढ़ पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया:

छत्तीसगढ़ पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया:

केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। सिंधिया सोमवार रात 9 बजे रायपुर पहुंचे। यहां भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय और सुनील सोनी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्‌डे के बाहर प्रेस से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा, कांग्रेस को देश के विकास की चिंता नहीं है। उसे देश के गरीब की चिंता नहीं है।

खैरागढ़ उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के एक साथ दौरे पर उठ रहे सवालों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच स्पष्ट है। भाजपा जनता के विकास के साथ जुड़ी हुई एक कड़ी है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सकारात्मक सोच के साथ नकारात्मक शक्तियों को अलग छोड़कर आगे बढ़ेगा।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर औपचारिक स्वागत के बाद सिंधिया का काफिला राजनांदगांव रवाना हो गया। वहां उन्हें सर्किट हाउस में रुकना है। सिंधिया आधिकारिक तौर पर राजनांदगांव में आकांक्षी जिले के तौर पर चलाई जा रही योजनाओं और केंद्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करने आए हैं।केंद्रीय मंत्री का काम मंगलवार सुबह शुरू होगा। उनको जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करनी है। वे किसी गांव में फील्ड विजिट पर भी जाएंगे। वहां से लौटने के बाद वे राजनांदगांव जिला पंचायत सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। उसके बाद गैर सरकारी संगठनों, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों और भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। देर शाम वे रायपुर लौट आएंगे जहां से उनको दिल्ली चले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *