कर्नाटक में फिर सुर्खियों में हिजाब:कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंची 2 छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

कर्नाटक में फिर सुर्खियों में हिजाब:कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंची 2 छात्राओं को परीक्षा देने से रोका

कर्नाटक के उडुपी में दो छात्रओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसके बाद दोनों को कॉलेज से घर भेज दिया गया। दरअसल, इन छात्राओं ने हिजाब पर बैन के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। अर्जी में छात्राओं ने हिजाब पहनकर परीक्षा देने की मांग की थी।शुक्रवार को दोनों छात्राओं ने उडुपी के विद्योदय पीयू कॉलेज में एग्जाम देने के लिए अपना हॉल टिकट लिया और हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंच गईं। दोनों ने काफी देर तक कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ से अनुरोध किया, लेकिन स्कूल ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों छात्राएं घर लौट गईं।

हिजाब पहनकर परीक्षा देने से रोकी गई इन दो छात्राओं में से एक ने हाईकोर्ट के हिजाब बैन के फैसले के खिलाफ CM बसवराज बोम्मई से अपील भी की है। छात्रा ने कहा- आपके पास अभी भी हमारे भविष्य को बर्बाद होने से रोकने का मौका है। हिजाब पर प्रतिबंध से कई छात्राएं प्रभावित होंगी, जो इस महीने के अंत में होने वाली प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा में शामिल होना चाहती हैं।बता दें कि कर्नाटक सरकार ने 5 फरवरी को स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ राज्य के कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए थे। इसके बाद ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए छात्राओं की याचिका खारिज कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *