मंगल ग्रह और चांद पर इंसानी बस्तियां कब बस पाएगी, इस सवाल का जवाब मिलने में अभी देर लगेगी। लेकिन इंसान वहां बसने के बाद कैसे रह पाएंगे, इस पर वैज्ञानिक दशकों से शोध कर रहे हैं। हाल ही में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु ने मिलकर एक ऐसी ईंट तैयार की है, जिसकी मदद से मंगल पर इमारतें खड़ी की जा सकती हैं। ISRO की यह रिसर्च प्लॉस वन जर्नल में प्रकाशित हुई है।