सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 701.67 पॉइंट या 1.23% की बढ़त के साथ 57,521.06 पर और निफ्टी 206.65 (1.21%) अंक उछल कर 17,245.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस और डॉ रेड्डीज के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त रही। मार्केट में आज तेजी की वजह अप्रैल सीरीज के F&O कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी, अमेरिकी-यूरोपियन मार्केट में बढ़त और सेंसेक्स, निफ्टी के बड़े शेयर्स में अच्छी खरीदारी रही।
सेंसेक्स 477 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,296 पर खुला जबकि निफ्टी 151 अंक उछल कर 17,189 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त बैंक और FMCG के शेयर्म में रही।BSE का मिडकैप 203 पाइंट और स्मॉल कैप 35 पॉइंट की बढ़त के साथ बंद हुआ। मिड कैप में क्रिसिल, UBL, इंडिया होटल, बजाज होल्डिंग, वरूण विबरेज, नौकरी, एयू बैंक, भेल और लोढ़ा में तेजी रही। JSW एनर्जी, ओबरॉय रियल्टी, बायोकॉन, अडाणी पावर और रुचि सोया में गिरावट रही। स्मॉल कैप में माणकसिया, साइबर टेक, गोदरेज एग्रो, टिन प्लेट, क्यूपिड, शॉपर स्टॉप और चेन्नई पेट्रोलियम में बढ़त रही।निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 में बढ़त और 1 में गिरावट रही। इसमें IT, बैंक और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त रही। इसके बाद मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस में बढ़त है। वहीं मीडिया में सबसे ज्यादा 3.15% की गिरावट रही।