दुर्ग के औद्योगिक क्षेत्र में कल 5 घंटे बिजली बंद:

दुर्ग के औद्योगिक क्षेत्र में कल 5 घंटे बिजली बंद:

दुर्ग जिले के कई प्लांट कल 5 घंटे के लिए बंद हो जाएंगे। ऐसा बिजली कटौती के चलते होगा। बिजली विभाग कल मेंटेनेंस के चलते पांच घंटे का शटडाउन लेगा। विभाग के मुताबिक कल 30 अप्रैल को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा और अंजोरा इलाके के फीडर में बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली कंपनी के दुर्ग संभाग दफ्तर के ईई एके बिजौरा से मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा और अंजोरा इलाके के फीडर में मेंटिनेंस का कार्य चलेगा। इसके चलते 30 अप्रैल को पांच घंटे बिजली कटौती की जाएगी। मेंटिनेंस का कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसे देखते हुए बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। ईई बिजौर ने बताया कि बारिश से पूर्व हर साल बिजली विभाग मेंटिनेंस का कार्य करता है। जिस भी क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य चलता है वहां पर बिजली कटौती की जाएगी। लोगों को इससे किसी तरह की परेशानी न हो और वह कटौती से पूर्व अपने जरूरी कार्य निपटा लें, इसे देखते हुए विभाग आम सूचना भी जारी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *