नियमितीकरण के लिए 400 किमी की तिरंगा यात्रा:एक किमी लंबा झंडा लेकर रायपुर पहुंचे 5000 मनरेगा कर्मचारी

नियमितीकरण के लिए 400 किमी की तिरंगा यात्रा:एक किमी लंबा झंडा लेकर रायपुर पहुंचे 5000 मनरेगा कर्मचारी

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा में काम कर रहे मजदूर 400 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हाथों में करीब एक किमी लंबा तिरंगा लिए ये मजदूर रायपुर पहुंचने वाले हैं। इनकी मांग है कि इन्हें भी अब नियमित कर्मचारी बनाया जाए। इसे लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।दरअसल, मनरेगा में काम कर रहे मजदूर अब अपने आपको कर्मचारी बता रहे हैं। साथ ही नियमित किए जाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसी में मनरेगा मजदूरों ने दंतेवाड़ा से एक दांडी मार्च निकाला है। यह मार्च अलग-अलग जिलों से होता हुआ धमतरी के रास्ते शाम को रायपुर में प्रवेश कर गया है। इसमें करीब 5000 मनरेगा मजदूर शामिल हैं।

मनरेगा मजदूरों का कहना है कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आंदोलन है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 400 किमी लंबी दांडी यात्रा निकाली है। नेतृत्व कर रहे सूरज सिंह ठाकुर कहते हैं कि अन्य जिलों से भी यात्रा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद निमोरा पहुंचने पर ये अब तिरंगा रैली का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि विश्वास हैं कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जी उनकी मांगों को जरूर सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *