महीने के पहले दिन यानी 1 मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 102 रुपए महंगी हो गई है। राजधानी दिल्ली में अब नए सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए होगी। हालांकि, घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। तक इसकी कीमत में 250 रुपए का इजाफा किया गया था।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के अनुसार 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर आज राजधानी दिल्ली खरीदने पर आपको 2355.50 रुपए देने होंगे। 30 अप्रैल तक इसकी कीमत 2253 रुपए थी।
वहीं, कोलकाता में पहले 2351 रुपए में मिल रहा था अब 2455 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। मुंबई में 2205 रुपए की जगह आज से 2307 रुपए देने होंगे। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 2406 रुपए से बढ़कर अब 2508 रुपए हो गई है।
8 महीने में 618.5 रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर
| महीना | दिल्ली | मुंबई | कोलकाता | चेन्नई |
| 1 मई 2022 | 2355 | 2307 | 2455 | 2508 |
| 1 अप्रैल 2022 | 2253 | 2205 | 2351 | 2406 |
| 22 मार्च 2022 | 2003 | 1954.5 | 2087 | 2137.5 |
| 1 मार्च 2022 | 2012 | 1963 | 2095 | 2145.5 |
| 1 फरवरी 2022 | 1907 | 1857 | 1987 | 2040 |
| 1 जनवरी 2022 | 1998.5 | 1948.5 | 2076 | 2131 |
| 1 दिसंबर 2021 | 2101 | 2051 | 2177 | 2234.5 |
| 1 नवंबर 2021 | 2005.5 | 1950 | 2073.5 | 2133 |
| 1 अक्टूबर 2021 | 1736.5 | 1685 | 1805.5 | 1867.5 |