अमेरिका में गर्भपात का अधिकार खत्म करने की तैयारी:US सुप्रीम कोर्ट पलट सकता है 50 साल पुराना फैसला

अमेरिका में गर्भपात का अधिकार खत्म करने की तैयारी:US सुप्रीम कोर्ट पलट सकता है 50 साल पुराना फैसला

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट गर्भपात के संवैधानिक अधिकार से जुड़े 50 साल पुराने फैसले को पलट सकता है। सुप्रीम कोर्ट का इससे जुड़ा एक ड्राफ्ट लीक हुआ है। मीडिया में लीक ड्राफ्ट के मुताबिक, गर्भपात के अधिकार को खत्म करने की तैयारी है। ड्राफ्ट में यह सुझाव दिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1973 के रो बनाम वेड के फैसले को पलटने के लिए मतदान किया है। इसके खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मिड टर्म इलेक्शन के पहले यह ड्राफ्ट लीक होना राष्ट्रपति जो बाइडेन की पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है। परदे के पीछे कुछ रिपब्लिकन भी खुश हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से गर्भपात का अधिकार खत्म हो सकता है और कई राज्यों में इस प्रथा का अपराधीकरण हो सकता है। इसके खिलाफ अमेरिकी एकजुट हो गए हैं।नवंबर में रिपब्लिकन पार्टी के लिए कांग्रेस में बड़ी बहुमत की उम्मीदों को जगा दिया है। हाल के एक सर्वे में पता चला कि 70% अमेरिकी रो बनाम वेड के फैसले को पलटने के खिलाफ हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के मुख्य रणनीतिकार डेविड एक्सलरोड ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला महिलाओं और विशेष रूप से युवा मतदाताओं को रिपब्लिकन समर्थन के लिए प्रेरित कर सकता है।

अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट यह फैसला दे देता है तो अब तक के सर्वों में पिछड़ते नजर आ रहे जो बाइडेन कुछ बढ़त हासिल कर सकते हैं। हाल में तीन एजेंसियों के सर्वे में राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी से पिछड़ रही है।

सर्वे में शामिल लोगों की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति सबसे बड़ी नाराजगी बढ़ती महंगाई है। 41% लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में रिपब्लिकन पार्टी बेहतर साबित होगी। दूसरी ओर, इसी मुद्दे पर मात्र 20% ने बाइडेन सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *