स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा-:मुझे जो जिम्मेदारियां दी गई हैं उन्हीं का निर्वहन कर रहा हूं

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा-:मुझे जो जिम्मेदारियां दी गई हैं उन्हीं का निर्वहन कर रहा हूं

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे जिस विभाग की जिम्मेदारियां दी गई है मैं उन्हीं जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। सरकार की योजनाएं हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि 4 हजार रुपए में तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा है। जगदलपुर में पहले 5 डिसमिल से कम की जमीन की खरीदी बिक्री नहीं होती थी, जो अब होने लगी है।

प्रदेश में बिजली बिल हाफ है। सब योजनाओं को मिलाकर किसानों को 25 रुपए से ज्यादा की राशि दी जा रही है। साथ ही गन्ना 355 रुपए में खरीदा जा रहा है। घोषणा पत्र में जितने बिंदु थे उनमें से कइयों को पूरा किया गया है। हसदेव अरण्य के मामले में टीएस सिंहदेव ने कहा कि गांव वाले जो चाहेंगे मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। यदि आधे गांव वाले कहें कि हम अपनी जमीन देंगे और आधे कहें की हम नहीं देंगे। तो मैं उस जगह खड़ा नहीं रहूंगा। सभी ग्रामीण यदि एक राय और एक मांग हो तो मैं भी उनके साथ रहूंगा।टीएस सिंहदेव ने कहा कि बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र अभी भी हैं जिनमें सुधार हो रहा है। सुकमा जिले की पंचायतों में किसी भी संदर्भ में काम करने कठिनाई नहीं हो रही। लेकिन, बीजापुर जिले की 30 पंचायतों में काम करने दिक्कत हो रही है। हमारी कोशिश है की प्रदेश के हर एक जिले में हम सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *