सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 33.20 पॉइंट बढ़त के साथ 55,702 पर जबकि निफ्टी करीब 5 अंक उछल कर 16,682 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त रही।
सेंसेक्स 586 पॉइंट या 1.05% की बढ़त के साथ 56,255 पर खुला जबकि निफ्टी 177 अंक उछल कर 16,854 पर खुला था।BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप में 50 पाइंट से ज्यादा की गिरावट रही। मिड कैप में ABB, रुचि सोया, अडाणी पावर, इंडुरेंस, गुजरात गैस, अशोक लेलैंड, BHEL और ऑयल में तेजी रही। जबकि अपोलो हॉस्पिटल, बॉयोकॉन, बैंक इंडिया, यूनियन बैंक, एक्साइड इंडिया, नौकरी, इंडिया होटल और टाटा कंज्यूमर में गिरावट रही। स्मॉल कैप में हाईकल, टाइमटेक्नो, टार्क, कामधेनु और मॉन्टी कार्लो में बढ़त रही।निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 4 इंडेक्स में बढ़त और 7 में तेजी रही। इसमें ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, IT और मेटल में बढ़त रही। जबकि बैंक, FMCG, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और रियल्टी में गिरावट रही।