PM मोदी की फ्रांस यात्रा:राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गले लगाकर दी जीत की बधाई

PM मोदी की फ्रांस यात्रा:राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गले लगाकर दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे के आखिरी दिन यानी बुधवार को फ्रांस पहुंचे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने से पहले PM मोदी ने पेरिस में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवी फ्रांस यात्रा है। मोदी ऐसे समय पेरिस पहुंचे हैं, जब फ्रांस यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहा है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण उपजे संकट से निपटने पर चर्चा की। साथ ही रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

इसके अलावा PM मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने पर बधाई दी। फ्रांस में 2002 के बाद कोई नेता दोबारा राष्ट्रपति नहीं चुना गया था, लेकिन मैक्रों ने इस सिलसिले को तोड़ दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।पेरिस पहुंचने से पहले PM मोदी ने डेनमार्क में दूसरे भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से कहा कि भारत और नॉर्डिक देश विश्व की समृद्धि और निरंतर विकास से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं और उसमें महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *