दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:

दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि DRG के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है। फिलहाल अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार की रात जवान ऑपरेशन पर निकले थे। मुखबिर की दी गई पुख्ता सूचना के अनुसार जवान नक्सलियों के कोर इलाके में जा घुसे। शुक्रवार की सुबह जवानों को देख माओवादियों ने भी फायर खोल दिया। जिसके बाद DRG जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *