शेयर मार्केट:सेंसेक्स 866 पॉइंट टूटकर 54835 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 866 पॉइंट टूटकर 54835 पर बंद

ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 866 या 1.56% पॉइंट की गिरावट के साथ 54,835 पर, जबकि निफ्टी 271 या1.63%) अंको की गिरावट के साथ 16,411 पर बंद हुआ। IT, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को 2020 के बाद से सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट आई। डाउ जोन्स 1000 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ, नैस्डैक लगभग 650 अंक गिरा और एसएंडपी 500 में 150 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट रही। कल फेड बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं, जिस कारण अमेरिकी बाजार में ये गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 773.94 पॉइंट (1.39%) की गिरावट के साथ 54,928 पर खुला, जबकि निफ्टी 277 (1.66%) अंक फिसलकर 16,405 पर खुला।डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,063.09 अंक या 3.12% गिरकर 32,997.97 पर बंद हुआ। S&P 500 में 153.3 अंक या 3.56 % की गिरावट रही। यह 4,146.87 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 647.17 अंक या 4.99% गिरकर 12,317.69 पर बंद हुआ। हॉन्ग कॉन्ग के इंडेक्स हैनसेंग में 3% से ज्यादा की गिरावट है। चीन का शंघाई इंडेक्स भी 2% से ज्यादा टूटा है। हालांकि जापान के इंडेक्स निक्केई में 0.5% से ज्यादा की बढ़त है।

BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप में 450 पाइंट से ज्यादा की गिरावट रही। मिड कैप में अडाणी पावर, अबॉट इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, जील, ऑयल, टाटा कम्यूनिकेशन, ABB और NHPC में बढ़त रही। स्टील ऑथारिटी इंडिया, क्रिसिल, बायोकॉन, वोल्टास, नौकरी, फेडरल बैंक और एस्टरल में गिरावट रही। स्मॉल कैप में एशियन टाइल्स, CSB बैंक, रिलायंस इंडस्ट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और HIL में बढ़त रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *