बिलासपुर में नगर निगम की तैयारी, इंटरनेशनल लेवल की खेल सुविधाएं मिलेंगी

बिलासपुर में नगर निगम की तैयारी, इंटरनेशनल लेवल की खेल सुविधाएं मिलेंगी

बिलासपुर में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। खेल मैदान की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने गवर्नमेंट स्कूल के पास 12 एकड़ में खेल मैदान और चार मंजिला ऑडिटोरियम कम स्पोर्ट्स भवन बनाने का फैसला लिया है। इसमें 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

दरअसल, शहर के साथ ही जिले के खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान की कमी है। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा आगे नहीं आ पा रही थी। नगर निगम ने इसके लिए राज्य शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसे स्वीकृति मिल गई है। 12 एकड़ में फैले इस खेल ग्राउंड के प्रोजेक्ट में एक ही जगह क्रिकेट, फूटबॉल, कबड्डी, खोखो, वॉलीबाल सहित अन्य खेलों के लिए ग्राउंड उपलब्ध होगा।

मैदान आधुनिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं के अनुसार तैयार किया जाएगा। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को इस स्टेडियम में खेलने और अभ्यास का मौका मिलेगा। जिससे उनकी प्रतिभा और निखरकर सामने आएगी। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार गवर्नमेंट मल्टीपरपज स्कूल के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान और ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा।

120 बाई 90 मीटर का मैदान, पवेलियन और भवन
स्टेडियम और ऑडिटोरियम बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्टेडियम में 120 बाई 90 मीटर का बड़ा मैदान होगा। इसमें क्रिकेट, फुटबॉल जैसे बड़े गेम भी हो सकेंगे। वहीं जी प्लस 3 का खेल भवन निर्माण कराया जाएगा। प्रथम तल में टेबल टेनिस, द्बितिय तल में बैडमिंटन कोर्ट, तीसरे मंजील में योगा, जीम, खोखो और कबड्डी, बास्केट के साथ ही वॉलीबाल के कोर्ट बनेंगे। साथ ही मैदान में 2000 से अधिक दर्शकों के बैठने की सुविधा और पवेलियन का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा भवन में हॉस्टल भी रहेगा, जहां खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था होगी।

इस आधुनिक मैदान के चारों ओर रोड होगी। पार्किंग की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही साफ सफाई के लिए ग्राउंड के अंदर ही ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाएगा। जहां से साफ-सफाई सहित पानी निकासी की व्यवस्था भी की जाएगी। मैदान का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए टेंडर भी निगम ने जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *