चीन की PAK को चेतावनी:बिजली बनाने का 300 अरब रुपए का पेमेंट करो

चीन की PAK को चेतावनी:बिजली बनाने का 300 अरब रुपए का पेमेंट करो

पाकिस्तान में बिजली बनाने वाली चीनी कंपनियों ने सरकार को सोमवार को पेंडिंग पेमेंट करने का अल्टीमेटम दे दिया। पाकिस्तानी सरकार को चेतावनी देते बिजली कंपनियों ने कहा है- सरकार या तो 300 अरब रुपए (पाकिस्तानी करंसी) का भुगतान करे, वरना हम बिजली सप्लाई बंद कर देंगे।

पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने पाकिस्तान में काम कर रहीं चीनी कंपनियों की एक मीटिंग बुलाई थी। 30 कंपनियां मीटिंग में शामिल हुई। चीनी कंपनियों ने बताया कि इमरान सरकार ने किस तरह उनके पेमेंट्स रोके और इस तरह वादाखिलाफी की।चाइनीज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के 25 मेंबर्स ने शहबाज सरकार से कहा- हम पेमेंट मिलने के बाद ही सर्विस जारी रख पाएंगे। पाकिस्तान में बिजनेस करना आसान नहीं है। हमारे एग्जीक्यूटिव्स को पाकिस्तान का वीजा पाने में मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।

चीनी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल और कोयले के बढ़ती कीमतों को लेकर भी चिंता जताई थी। उन्होने कहा- इन सभी की कीमतें करीब चार बार पहले ही बढ़ाई जा चुकी हैं। ऐसे में फ्यूल का जल्द इंतजाम करने के लिए सरकार को 4 गुना ज्यादा पैसे देने चाहिए। इसके अलावा चीनी कंपनियों ने बताया कि इमरान ने चीन यात्रा के दौरान जो वादे किये, उन्हें भूल गए। यात्रा के दौरान कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों में IPP की बकाया पेमेंट को चुकाने के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट सिस्टम की भी बात की गई थी। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *