शेयर मार्केट:सेंसेक्स 106 पॉइंट गिरा

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 106 पॉइंट गिरा

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 105.82 पॉइंट या 0.19% की गिरावट के साथ 54,364.85 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 61.80 पॉइंट या 0.38% की गिरावट रही। ये 16,240.05 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी शेयरों में रही। बाजार में लगातार तीन दिनों की गिरावट से निवेशकों के 11.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन कम होकर 248.3 लाख करोड़ रुपए हो गया है।BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 449.42 पॉइंट या 1.98% की गिरावट के साथ 22,242.76 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 562.63 पॉइंट या 2.11% लुढ़ककर 26,078.58 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 9.10% की गिरावट ऑइल में देखने को मिली। जिंदल स्टील, वोल्टास और अडाणी पावर भी 5-6% गिरकर बंद हुए।NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 5.20% की गिरावट निफ्टी मेटल में रही। निफ्टी रियल्टी भी 2.94% टूटकर बंद हुआ। फार्मा इंडेक्स में 1.48% और आईटी में 1% की गिरावट रही। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.75% और निफ्टी बैंक में 0.60% की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *