खनिज विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुल हीरा भंडार का 28.26 फीसदी हिस्सा छत्तीसगढ़ के भूगर्भ में है

खनिज विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुल हीरा भंडार का 28.26 फीसदी हिस्सा छत्तीसगढ़ के भूगर्भ में है

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) को छत्तीसगढ़ समेत देश के चार राज्यों में हीरे के नए भंडार के संकेत मिले हैं। जिन स्थानों पर हीरे के प्रमाण मिले हैं, इनमें छत्तीसगढ़ में रायगढ़, मध्यप्रदेश में बरायथा, ओडिशा में पदमपुर-पाइकमाल-झारबंध और आंध्रप्रदेश के कनागनपल्ले-धर्मावरम इलाका शामिल है।

चारों स्थानों पर हीरे की मौजूदगी रिपोर्ट जल्द तैयार की जाएगी। टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर यह भी पता लगाया जाएगा कि व्यावसायिक उत्खनन के लिए खदान उपयुक्त है या नहीं। इसके बाद खनन की प्रक्रिया शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ के चार जिलों रायगढ़, गरियाबंद, महासमुंद और बस्तर में पहले ही हीरे और सोने की मौजूदगी के संकेत मिल चुके हैं। इसके बाद नबंवर 2019 में भूपेश सरकार ने केन्द्र की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में चारों जगह हीरे और सोने की खोज का अभियान शुरू किया।

इस रिपोर्ट के आधार पर जीएसआई ने इन स्थानों में सोने और हीरे का सर्वेक्षण शुरू कर दिया। दरअसल छत्तीसगढ़ में यहां भू-वैज्ञानिक संरचना को देखते हुए हीरा व यूरेनियम समेत 8 बहुमूल्य खनिजों की तलाश पिछले कुछ सालों से जारी है।

सबसे पहले डी-बीयर्स नामक कंपनी ने गरियाबंद इलाके में हीरे के व्यावसायिक उत्खनन के लिए एरियल सर्वे किया था। इसके बाद रियो टिंटो नाम की दूसरी कंपनी को इसका जिम्मा सौंपा गया था। दोनों कंपनियों के सर्वे के बाद ही जीएसआई ने यहां सर्वे शुरू किया और यहां खदान में बहुतायत में हीरे होने के प्रमाण मिले हैं।सोना मिश्र धातु के रूप में मिलता है। आमतौर पर कैलेवराइट, सिल्वेनाइट, पेटजाइट और क्रेनराइट अयस्कों के रूप में यह पाया जाता है। 300 से 500 मीटर की गहराई से करीब 1 टन पत्थर निकाला जाता है। जीएसआई के मुताबिक एक टन गोल्ड ओर में 0.69 ग्राम शुद्ध सोना मिलता है। इसके अलावा इन इलाकों में सिल्वर और कॉपर भी अच्छी मात्रा मिलते हैं।जीएसआई द्वारा उर्दना, तारापुर, जैमुरा, कोड़ातराई, रेंगाली, देवलसुरा, तेतला व आसपास के क्षेत्रों में किए गए सर्वे में पहले ही हीरे के मौजूदगी की जानकारी मिली है। जीएसआई इन इलाकों का हवाई सर्वे के साथ मैग्नेटिक सर्वे भी कर चुकी है।

खनिज विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुल हीरा भंडार का 28.26 फीसदी हिस्सा छत्तीसगढ़ के भूगर्भ में है। भारत में कुल 46 लाख कैरेट हीरा भंडार की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ में लगभग 13 लाख कैरेट हीरे की उम्मीद है।जिओ-केमिकल अध्ययनों के मुताबिक महासमुंद जिले के बसना, चंद्रखुरी, बड़ाडोंगरी और जमनीडीह, शिशुपाल पहाड़ी क्षेत्र के लिमऊगुड़ा, जम्हारी, मल्दामाल, साजापाली और बसना क्षेत्र के चंदखुरी, कांदाडोंगरी, रूपापाली, धामन घुटकुरी, चपिया गांवों के नीचे किम्बरलाइट चट्टानों की मौजूदगी पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *