सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 180 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,974 पर, जबकि निफ्टी 60.15 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,842 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में NTPC, SBI, बजाज फाइनेंस, HDFC और मारुति के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही।
सेंसेक्स 152 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,946 पर खुला, जबकि निफ्टी 15,845 पर खुला था। आज सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी और ऑटो सर्विस के शेयर में है। गौतम अडाणी के सीमेंट कंपनी अंबुजा और ACC के टेक ओवर करने वाली खबर के बीच दोनों शेयर में तेजी रही। जहां अंबुजा 8.30 पॉइंट या (2.31%) की बढ़त के साथ 367.40 रुपए तक पहुंचा, वहीं ACC सीमेंट 79.20 या (3.75%) की बढ़त के साथ 2,192.50 रुपए पर बंद हुआ।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 में बढ़त और 3 में गिरावट रही। इसमें PSU बैंक में 2.91% की बढ़त रही। रियल्टी में 2.61%, बैंक में तेजी रही। ऑटो में 2.27% की तेजी रही। मेटल, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विस के स्टॉक्स फ्लैट रहे। IT, FMCG और फार्मा में गिरावट है।