सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1344 पॉइंट की बढ़त के साथ 54,318 पर, जबकि निफ्टी 417 अंक उछल कर 16,259 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टाटा स्टील, रिलायंस, ITC, विप्रो और ICICI बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही। BSE में लिस्टेड कंपनियों का आज मार्केट कैप 255.7 लाख करोड़ रुपए हो गया इससे इन्वेस्टर्स ने 12 लाख करोड़ रुपए कमाए। टाटा कंज्यूमर को छोड़कर निफ्टी के सभी शेयर हरे निशान में रहे।
इससे पहले सेंसेक्स 311 पॉइंट या 0.59% की बढ़त के साथ 53,285 पर और निफ्टी 70 अंक की बढ़त के साथ 15,912 पर खुला था। आज सबसे ज्यादा तेजी बैंक और मेटल शेयर्स में रही। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर रिकॉर्ड लो 77.69 पर पहुंचा। सेंसेक्स में टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर में तेजी और NTPC, पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट रही।निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त मेटल में 6.86% की रही। इसके बाद मीडिया में 3% की बढ़त रही। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, IT और FMCG में 2% से ज्यादा की बढ़त रही, जबकि रियल्टी और फार्मा के स्टॉक्स फ्लैट में 1% से ज्यादा की तेजी रही।