देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,805 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से देश में एक दिन की राहत के बाद कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए हैं। गनीमत यह है कि कोरोना के एक्टिव केस में गिरावट जारी है। मंगलवार को देश में कोरोना के 14,303 एक्टिव केस दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले 15,057 थे।इस दौरान कोरोना का इलाज करवा रहे 2,542 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। सोमवार को देश में कोरोना के 1,221 नए केस मिले थे। भारत में रिकवरी रेट 98.75% पहुंच गया है। अगर कोरोना टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 10 लाख 78 हजार 5 वैक्सीन लगाई गईं। इस वायरस के कारण भारत में अब तक कुल 5 लाख 24 हजार 260 लोगों की मौत हुई है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। यहां सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन 393 नए मामले सामने आए, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन देश में कोरोना का इलाज करवा रहे 709 मरीज ठीक हो गए। सोमवार को दिल्ली में 377 नए मामले सामने आए और 910 लोग रिकवर हो गए। यहां कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2,910 है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 3.35% हो गया है।