राज्यपाल का ट्विटर हैंडल फिर से शुरू:

राज्यपाल का ट्विटर हैंडल फिर से शुरू:

3 दिन तक ठप्प रहने के बाद छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके का आधिकारिक ट्विटर हैंडल का संचालन फिर से शुरू हो गया है। 19 मई को अज्ञात साइबर अपराधियों ने इसे हैक कर लिया था। लगातार दो बार एकाउंट हैक होने के बाद राजभवन ने इसका संचालन ही बंद कर दिया था।

राजभवन ने रविवार को बताया, तमाम सुरक्षा संबंधी उपाय करने के बाद राज्यपाल के ट्विटर हैंडल @GovernorCG का संचालन फिर से शुरू हो गया है। राज्यपाल की ओर से रविवार को विश्व जैव विविधता दिवस का संदेश और राजा राममोहन राय की जयंती पर संदेश पोस्ट किए गए। इसके अलावा एनएसएस और पीआईबी की ओर से जारी संदेशों को भी रीट्विट किया गया। इससे पहले राज्यपाल के इस इस एकाउंट से आखिरी ट्विट 17 मई को हुआ था। राजभवन अधिकारियों ने साइबर हमले की शिकायत पुलिस की साइबर शाखा से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ट्वीटर पर अमेरिकी-कनाडाई कारोबारी एलन मस्क ने एक पोस्ट डाली। उसमें उन्होंने लिखा, क्रिप्टोक्यूरेंसी कई स्तरों पर एक अच्छा विचार है और हमें विश्वास है कि इसका भविष्य आशाजनक है। em4crypt.com का लिंक डालते हुए उस पोस्ट में कहा गया था आओ सब मिलकर इसका समर्थन करें। 19 मई की सुबह इस पोस्ट को टैग करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के आधिकारिक हैंडल से एक जवाब पोस्ट हुआ। लिखा था, यह एक बड़ा समाचार है। उसके बाद अगले आधे घंटे तक 15 और बार यही वाक्य घुमा-फिरा कर लिखा गया। बाद मेें लिखा गया कि यह एक बड़ा दिन है!

राज्यपाल का सोशल मीडिया हैंडल हैक हो जाने की जानकारी के बाद तकनीकी टीम ने मोर्चा संभाला। थोड़ी देर बाद बताया गया, एकाउंट हैक कर लिया गया था। अब उसपर काबू पा लिया गया है। सोशल मीडिया टीम ने एकाउंट का पासवर्ड बदल दिया है। वहीं उससे जारी संदिग्ध संदेशों को भी मिटा दिया गया है। उसके करीब एक घंटे बाद हैकर ने इसे दोबारा हैक कर लिया। दूसरी बार हैकर ने राजभवन के सोशल मीडिया प्रबंधकों को चुनौती दी। एलन मस्क के उसी पोस्ट को टैग कर लिखा, “अंत में मई को’। उसके बाद 9 बार लिखा, “यह तो आसान लगता है।’राज्यपाल का सोशल मीडिया एकाउंट का संचालन करने वाली एजेंसी ने साइबर थाने में अज्ञात साइबर हमलावर के खिलाफ शिकायत की। राज्यपाल के सचिव ने भी रायपुर एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अभी तक कोई महत्वपूर्ण लीड हाथ में नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि यह काम विदेशी हैकरों ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *