शेयर मार्केट:सेंसेक्स 236 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,052 पर बंद, निफ्टी 89 अंक टूटा

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 236 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,052 पर बंद, निफ्टी 89 अंक टूटा

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 पाइंट या 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 पर और निफ्टी 89.55 अंक या 0.55% गिरकर 16,125.15 पर बंद हुआ। लगभग 1,005 शेयरों में तेजी आई, 2,220 शेयरों में गिरावट आई और 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

डॉ रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC, नेस्ले इंडिया और HDFC बैंक निफ्टी पर टॉप पर रहे, जबकि डिविस लैब्स, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और HUL में गिरावट रही। सेक्टरों में IT, फार्मा, मेटल, FMCG, पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% टूटा।सेंसेक्स 18.95 पॉइंट 0.03% की बढ़त के साथ 54,307.56 पर खुला था और निफ्टी 26.30 अंक या 0.16% ऊपर 16241 पर खुला था। तब लगभग 1,079 शेयर में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट रही और 91 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर ONGC, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और सन फार्मा में बढ़त रही, जबकि HUL, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, TCS और डिविस लैब्स में गिरावट रही।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 4 में बढ़त और 7 में गिरावट है। 1% से ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में FMCG, IT, मीडिया, फार्मा और रियल्टी रहे। वहीं मीडिया में सबसे ज्यादा 2.57% की गिरावट रही। सबसे कम 0.23% की गिरावट PSU बैंक में रही। जबकि बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त रही।जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख रिसर्चर विनोद नायर का आज के कारोबार पर कहना है कि धीमी होती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई से ग्लोबल मार्केट पर असर पड़ रहा है। मई महीने में यूके और यूरोप की बिजनेस एक्टिविटी सबसे धीमी रही, इससे ग्लोबल इन्वेस्टर के रिस्क सेंटीमेंट और ज्यादा बिगड़ गए। जबकि डोमेस्टिक फ्रंट पर, सभी बढ़े सेक्टर दबाव में हैं।

लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन स्टार्टअप डेल्हीवरी लिमिटेड (Delhivery) ने 11 मई को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च किया था। इसकी आज शेयर बाजारों में स्टॉक के लिए सुस्त लिस्टिंग हुई। यह BSE पर 487 रुपए के इंश्यू प्राइस के मुकाबले 493 रुपए पर खुला, जबकि NSE पर लिस्टिंग प्राइस 495.20 रुपए रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *