तेलंगाना दौरे पर PM मोदी:

तेलंगाना दौरे पर PM मोदी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के 20 साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे। इस दौरान उनकी अगवानी के लिए तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव मौजूद नहीं थे। राव पूर्व PM देवगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी से मिलने बेंगलुरु पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक PM को रिसीव करने की जिम्मेदारी तेलंगाना के एक कैबिनेट मंत्री को दी गई। हालांकि इस बाबत राज्य सरकार ने कोई भी आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया।

PM मोदी फरवरी में बसंत पंचमी के मौके पर हैदराबाद पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री ने वैष्णव संत रामानुजाचार्य स्वामी की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी’ देश को समर्पित किया था। उस दौरान भी खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए CM राव ने प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं की थी।

चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से CM राव को अगवानी न करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि केंद्र सरकार ने रामाराव के आरोपों से इनकार किया है।

CM राव ने बेंगलुरु में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के सीनियर नेताओं, मंत्रियों और जेडीएस नेताओं के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा की। राव ने कहा कि हमने देश और कर्नाटक की राजनीति पर बात की। नेशनल पॉलिटिक्स में बदलाव होने जा रहा है और इसे कोई नहीं रोक सकता।

देश में आदिवासी, किसान और गरीब खुश नहीं है। हमसे कम GDP वाला चाइना आज 16 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन गया है, जबकि हमारे देश में आज 5 ट्रिलियन डॉलर का सपना दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *