सोना-चांदी की कीमत में गिरावट:

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट:

आज, यानी 26 मई को सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 51 हजार से नीचे आ गया है। आज सोना 183 रुपए सस्ता होकर 50,989 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 79 रुपए की गिरावट के साथ 50,740 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 109 रुपए सस्ती होकर 61,339 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 169 रुपए की गिरावट के साथ 61,365 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,848.86 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका में निवेशकों और व्यापारियों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के बैठक के ब्योरे का इंतजार है। इस परिस्थिति में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि बढ़ती महंगाई को देखते हुए आने वाले दिनों में सोने में फिर तेजी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *