देश में मानसून ने करीब दस्तक दे दी है। मानसून केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तट से फिलहाल 100 किमी दूर है, जो अगले 4 दिनों यानी 31 मई तक केरल में पहुंच सकता है। इससे पहले मौसम विभाग (IMD) ने कहा था कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा।
IMD के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा गुरुवार को मालदीव, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गई है।
बीते दिनों हुई बारिश बारिश के चलते असम के कई इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने असम में आज फिर भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य में बारिश और बाढ़ से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 7 जिलों में बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।विभाग के मुताबिक, आज असम-मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर आस-पास के राज्यों में भी देखने को मिलेगा। यही वजह है कि विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बीते दिनों उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी की वजह से गर्मी से राहत देखने को मिल रही है, लेकिन अब इन राज्यों में तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक साउथ वेस्ट मानसून मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र से आगे बढ़ गया है। इस बार मानसून की गति सामान्य से अधिक है।
वहीं देश में 31 मई मानसून आने की उम्मीद है। दिल्ली में आज से अगले दो-तीन दिनों के अंदर गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन लू नहीं चलेगी। जिससे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान नहीं होनामौसम एजेंसियों ने घोषणा की कि मानसून केरल में समय से पहले दस्तक देगा, लेकिन बाद में न केवल असानी ने अपना रास्ता बदला, बल्कि मध्य व पूर्वी भारत में जिस तरह की प्री-मानसूनी बारिश की आशा की जा रही थी, वह भी नहीं हुई। केरल के कई हिस्सों मानसूनी बादल छाए हुए हैं।