दुर्ग जिले में सोमवार 30 मई और मंगलवार 31 मई को होने वाले जनदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मुख्यालय से बाहर रहने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकरी के मुताबिक कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे शासकीय कार्य के चलते जिले मुख्यालय से बाहर हैं। इसके चलते वह 30 और 31 मई को निर्धारित जनदर्शन में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।
जनदर्शन में जिले के दूर दराज गांव से लोग कई किलोमीटर का सफर तय करके यहां पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें बैरंग लौटना न पड़े तो कलेक्टर ने जनदर्शन को स्थगित करते हुए इसकी सूचना जारी करने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट से यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी सोमवार 6 जून और मंगलवार 7 को जनदर्शन पूर्व की तरह ही अपने समय पर आयोजित किया जाएगा।कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे हर जनदर्शन आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निराकरण तत्काल करते थे। जो प्रकरण जांच करने लायक होते थे उन्हें वो निर्धारित समय सीमा पर जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को देते थे। इसके चलते कलेक्टर के जनदर्शन फरियादियों की भीड़ी बड़ी संख्या में लगती थी।