शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1,041 पॉइंट की बढ़त के साथ 55,925 पर बंद; निफ्टी 16,661 पर पहुंचा

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 1,041 पॉइंट की बढ़त के साथ 55,925 पर बंद; निफ्टी 16,661 पर पहुंचा

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,041.08 अंक या 1.90% बढ़कर 55,925.74 पर और निफ्टी 308.95 अंक या 1.89% बढ़कर 16,661.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, HCL टेक, रिलायंस में बढ़त रही।

सेंसेक्स आज 607.16 पाइंट या 1.11% की बढ़त के साथ 55,491.82 पर और निफ्टी 167.50 अंक या 1.02% की बढ़त के साथ 16,520 पर खुला था।आज निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त रही। 4.06% के साथ सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी में रही। इसके बाद 3% से ज्यादा की बढ़त IT, मीडिया और PSU बैंक में रही। वहीं ऑटो में 1.96% की बढ़त रही। बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स फ्लैट रहे।एथोस लग्जरी और प्रीमियम वॉच रिटेलर का स्टॉक एनएसई पर, इश्यू प्राइज 878 रुपए से 52 रुपए या 6% के डिस्काउंट के साथ 825 रुपए पर लिस्ट हुआ। जबकि, BSE पर 48 रुपए या 5.5 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 830 रुपए लिस्ट हुआ। पिछले कुछ दिनों से ग्रे मार्केट में देखे गए ट्रेंड के हिसाब से यह लिस्टिंग बहुत खराब है।

LIC का आज चौथी तिमाही का रिजल्ट आएगा। LIC के शेयर की कीमत उसके IPO इश्यू प्राइस से 15% से ज्यादा नीचे रहा। LIC ने 17 मई को शेयर मार्केट में कदम रखा। LIC का IPO, भारत का अब तक का सबसे बड़ा रहा, यह लगभग 3 गुना सब्सक्राइब हुआ। LIC के IPO का इश्यू प्राइस 902 रुपए से 949 रुपए के बीच रखा गया। सरकार ने शेयर बिक्री के जरिए LIC में 22.13 करोड़ से ज्यादा शेयर या 3.5% की हिस्सेदारी बेची।

IRCTC के शेयर्स ने शुरुआती कारोबार में 9% की बढ़त हासिल की। लार्ज कैप स्टॉक BSE पर 652.40 रुपए के पिछले बंद के मुकाबले 9.23% चढ़कर 712.6 रुपए के हाई लेवल को छू गया। यह शेयर 19 अक्टूबर, 2021 को 52-हफ्ते के हाई लेवल 1,278.60 रुपए पर और 1 जून, 2021 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 377.4 रुपए पर पहुंचा था।

दो सेशन में IRCTC के शेयर में 9.01% की तेजी आई है। IRCTC का शेयर 5 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर, लेकिन 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन मूविंग एवरेज से कम पर कारोबार कर रहा है। इस साल की शुरुआत से स्टॉक में 16.43 फीसदी की गिरावट आई और एक साल में 83.35 फीसदी की तेजी आई है। इसका मार्केट कैप बढ़कर 55,672 करोड़ रुपए हो गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा M&M) लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 5% से ज्यादा की बढ़त हुई। आज इसका शेयर 52-हफ्ते के हाई लेवल को छूते हुए 1,006.7 रुपए पर पहुंचा। BSE पर शेयर 2.39% की तेजी के साथ खुला। पिछले तीन सेशन से यह शेयर लगातार बढ़ रहा है और इसमें साल-दर-साल 16% से ज्यादा की ग्रोथ हुई है।

मार्च 2022 को अंतिम तिमाही में कंपनी ने 1,292 करोड़ रुपए का फायदा कमाया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 245 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस बीच, साल-दर-साल (YoY) आधार पर राजस्व 28.2% बढ़कर 17,124 करोड़ रुपए हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *