देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आए 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आए 

मुंबई में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 506 नए कोविड मरीज मिले हैं। जो इस साल 6 फरवरी (536 मामले) के बाद सबसे अधिक संख्या है। शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिविटी रेट 6% तक पहुंच गया है। मुंबई में अप्रैल में आए केस की तुलना में मई में कोविड मरीजों की संख्या में 100% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आए हैं। 6 मरीजों की मौत हो गई। देश में कुल COVID-19 मामलों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 60 हजार के पार हो गई। कुल एक्टिव केस बढ़कर 17 हजार 800 हो गए। पिछले 24 घंटों में वहीं, 2, 236 कोरोना से ठीक हो गए और 6 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 600 हो गई। फिलहाल संक्रमण दर 0.04% है, जबकि कोरोना का रिकवरी रेट 98.74% दर्ज किया गया।

बृहन्मुंबई नगर निगम (‌BMC) ने कहा कि हमने अधिकारियों से ‘युद्ध स्तर पर’ टेस्ट बढ़ाने को कहा है। टेस्ट लैब को भी पूरी तरह तैयार होने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि, मुंबई में रोजाना के मामलों में जबरदस्त वृद्धि हो रही है, अब जबकि मानसून सिर पर है तो ऐसे में कोरोना के नए मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जाएगी। BMC ने 12 से 18 साल के बच्चों में टीकाकरण अभियान और बूस्टर खुराक को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कहा है।मुंबई में कोरोना के 711 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ कुल केस 7 करोड़ 88 लाख 7 हजार हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस 3,475 हैं। कोरोना से 366 लोग ठीक हुए हैं, जबकि एक मौत हुई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 1 लाख 47 हजार 860 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 373 नए केस और एक मौत दर्ज दी गई, जबकि 255 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में पॉजीटिविटी रेट 2.15% रह गया है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना 17,371 की टेस्ट किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *