अब मेल-एक्सप्रेस में भी मिलेगा जनरल टिकट:SECR की 36 और जोन से गुजरने वाली 76 ट्रेनों में सुविधा बहाल

अब मेल-एक्सप्रेस में भी मिलेगा जनरल टिकट:SECR की 36 और जोन से गुजरने वाली 76 ट्रेनों में सुविधा बहाल

छत्तीसगढ़ से रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब राहत की खबर आ रही है। रेलवे बोर्ड ने जहां 36 ट्रेनों को कैंसिल कर दी है, वहीं अब एक्सप्रेस ट्रेनों में फिर से जनरल टिकट की सुविधा शुरू की जा रही है। इस सुविधा को रेलवे बोर्ड ने कोरोना काल में बंद किया था। फिर शुरू नहीं किया गया। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 112 ट्रेनों के आरक्षित कोच में जनरल टिकट की सुविधा देने का फैसला लिया है। इनमें 16 एक्सप्रेस ट्रेनों में यह व्यवस्था तत्काल लागू हो जाएगी, बाकी ट्रेनों में जून और जुलाई तक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

रेल अफसरों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट बहाल करने का फैसला लिया गया है। बिलासपुर जोन से गुजरने वाली 76 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शीघ्र ही जनरल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जारी आदेश के तहत 28 ट्रेनों में अभी से ही तत्काल प्रभाव से जनरल टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई है।

इसी तरह बाकी बचे अन्य ट्रेनों में अलग- अलग आगामी तिथियों में ये सुविधा बहाल होती जाएगी। जिसमें 2 जून से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक शेड्यूल के के हिसाब से बाकी सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ये सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे के इस आदेश के बाद उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा करते हैं।जिन ट्रेनों में सुविधा दी जाएगी, वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलग-अलग स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। जनरल टिकट सुविधा नहीं होने के कारण यात्री इन एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर नहीं कर पा रहे थे और उन्हें परेशानी हो रही थी। जनरल टिकट की सुविधा शुरू होने के बाद अब यात्री अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से जोन से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले की तरह जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *